सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

22 लोगों को फांसी देने वाले जज की सुरक्षा को खतरा

केवल 129 दिनों में 9 चर्चित मामलों में 22 लोगों को फांसी की सजा सुनाने वाले अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा जताया है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर प्रतिसार निरीक्षक पर लापरवाही और मनमानी का आरोप लगाया है। पत्र में जज ने कहा है कि प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह ने उनकी सुरक्षा में तैनात गनर कांस्टेबल रविंद्र सिंह ठकुरैला को बिना किसी कारण और बिना उनकी अनुमति के हटा दिया।

टैग