सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

भगवान नेमिनाथ जन्म एवं दीक्षा कल्याणक आयोजन

इंदौर। सिटी

केशरी वाटिका, एयरपोर्ट रोड पर गच्छाधिपति, नित्यसेनसूरीश्वर म.सा. एवं मुनि मंडल की निश्रा में भगवान नेमिनाथ के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजन में धर्म और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं बाहर से आए श्रीसंघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शुभारंभ राकेश ओरा, रवि मोदी, शैलेन्द्र सुराणा, महेंद्र बागवाला, धर्मचंद बोहरा, केविन शाह, त्रषभ ओरा, हेमेन्द्र जैन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया। त्रिलोक एवं नेम कुमारी की प्रस्तुति हुई। गच्छाधिपति ने मंगलाचरण किया और धार्मिक कार्यक्रम शुरू करवाया।

14 स्वप्नों को जीवंत प्रस्तुति के रूप में प्रस्तुत किया। अदिति सुराणा एवं देवांशी जैन के संयोजन में प्रत्येक स्वप्न को प्रस्तुत किया। सिद्धरत्न विजय म.सा. ने सार्थक उदबोधन दिया। अच्छी प्रस्तुति देने वाले 14 बच्चों को पारितोषिक राशि घोषित की गई।

तपस्वियों का बहुमान किया गया। जैन फेडरेशन के पदाधिकारी भी संत के दर्शन के लिए पहुंचे थे। कल भी शकृत्स्व अभिषेक का आयोजन हुआ। महेन्द्र बागवाला, धनराज संघवी, नीरज सुराणा, महेंद्र संघवी, रवि मोदी, हीरालाल बाफना, वीरेंद्र लुंकड़, पवन सुराणा मौजूद थे।

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और अन्य राजनेता भी मौजूद रहे। उक्त जानकारी राजेश जैन युवा ने दी।