ट्रेचिंग ग्राउंड पर निगम बनाएगा श्वान के लिए आश्रय स्थल
इस स्थल के निर्माण पर खर्च किए जाएंगे 84 लाख
इंदौर नगर निगम के द्वारा ट्रैचिंग ग्राउंड पर श्वान के लिए आश्रय स्थल का निर्माण किया जाएगा। इस निर्माण के कार्य पर नगर निगम के द्वारा 84 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के द्वारा सड़क पर घूमने वाले श्वानों के संरक्षण और देखरेख के लिए निर्देशित किया गया था।
इसमें खास तौर पर सड़क पर घूमने वाले श्वान जो बीमार हो जाते हैं तो उनके उपचार की व्यवस्था करने और उन्हें फिर से सही करने की जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए भी निगम से कहा गया था। उच्च न्यायालय के द्वारा दिए गए इस आदेश का परिपालन करने के उद्देश्य से इंदौर नगर निगम के द्वारा अब नेमावर रोड पर स्थित ट्रैचिंग ग्राउंड में डॉग्स का आश्रय स्थल बनाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के पब्लिक वर्क्स डिपार्मेंट के द्वारा प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इस प्रस्ताव को निगम के उच्च अधिकारियों के द्वारा मंजूरी भी दे दी गई है।
निगम के द्वारा बनाए गए प्रस्ताव के अनुसार ट्रैचिंग ग्राउंड पर श्वानों का आश्रय स्थल बनाया जाएगा। इसमें उनका क्वॉरेंटाइन हाउस, मेडिकल रूम और लिविंग रूम अलग-अलग बनाया जाएगा यह पूरा निर्माण टीन के शेड से किया जाएगा। निगम के अधिकारियों के द्वारा किए गए आकलन के अनुसार इस कार्य पर 84 लाख रुपए की राशि खर्च होगी।
पर श्वानों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। इसमें 10000 स्क्वायर फीट क्षेत्र में यह स्थल विकसित किया जाएगा। इसमें एक साथ एक बार में 300 श्वान रह सकेंगे।
नसबंदी का चल रहा है अभियान
इंदौर नगर निगम के द्वारा पिछले कई सालों से सड़क पर घूमने वाले श्वानों के नसबंदी करने का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के संचालन का ठेका नगर निगम के द्वारा स्वयंसेवी संगठनों को दिया गया है। यह कार्य नगर निगम के द्वारा इस मकसद से करवाया जा रहा है कि सड़क पर घूमने वाले श्वानों की आबादी नहीं बड़े। निगम के द्वारा यह अभियान चलाए जाने के बावजूद सड़क
