फेरबदल
नगर निगम के आयुक्त क्षितिज सिंघल ने एक आदेश जारी कर निगम के 17 इंजीनियरों के कामकाज में फेर से फिर बदल कर दिया है। हाल के दिनों में यह तीसरा मौका है जब इंजीनियरों के कामकाज में बदलाव किया जा रहा है।
निगम आयुक्त द्वारा कल एक आदेश जारी किया गया। इस आदेश के माध्यम से 17 इंजीनियरों के कामकाज में बड़ा बदलाव किया गया है। इसके तहत हर्ष जैन को जोनल कार्यालय क्रमांक 9 पंचम की फेल का जोनल अधिकारी बना दिया गया है। अब तक की जिम्मेदारी को निभा रहे अभिषेक सिंह को इस जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए जन कार्य विभाग में मुख्यालय में सहायक यंत्री के रूप में तैनात किया गया है।
अधिकारी के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायत तथा निगम आयुक्त के द्वारा किए जा रहे निरीक्षण के दौरान पाई जा रही लापरवाही के चलते हुए उन्हें मैदानी काम से हटाकर कार्यालयीन काम में लगा दिया गया है। इस आदेश में कई इंजीनियरों के कामकाज में सामान्य परिवर्तन करते हुए उन्हें एक वार्ड से दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इंजीनियर सुमित अस्थाना को स्वच्छ भारत मिशन के साथ पुल प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी भी दे दी गई है।
इस तरह से उनके काम का वजन बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही पियूष मावी को अब वार्ड क्रमांक 22 में सब इंजीनियर बना दिया गया है। अब तक वह जोन क्रमांक 1 एवं 17 के क्षेत्र में भवन अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे। उनके काम से असंतोष होने के कारण उन्हें इस जिम्मेदारी से हटाकर एक वार्ड तक सीमित कर दिया गया है।
निगम आयुक्त के द्वारा इस आदेश में मयंक पवार को इन दोनों जोनल कार्यालय क्षेत्र के भवन निरीक्षक का काम देकर मैदान में उतार दिया गया है।
