सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

इंदौर। एमराल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल में खेली जा रही शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में द्वितीय दिवस अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग हर्षित गढ़वाल, हर्षित तोलानी, नमन पाटिल, रौनक नवाले, यश अनुजा, रुद्र प्रताप, अक्षय बामारिया, सिद्धार्थ तोलानी, रीदम खंडेलवाल, आर्यन सिंघ ने प्रथम स्थान प्राप्त किए।

अंडर 17 बालिका वर्ग में अनुकृति पाटीदार, नमिता पाल, आस्था दुबे, गीतांशी सिलावट, नियती पाण्डे, तनीषा सुसनेर, देवश्री यादव, जागृति बन, आरना बाथम ने प्रथम स्थान प्राप्त किए। खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय खेल अधिकारी संजय मिश्रा, प्रशांत महंत व विकास सिमरैया ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

टैग