सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

स्कूल के कूड़ो खिलाड़ियों को स्वर्णिम सफलता

इंदौर। जिला कूडो ऐसोसिएशन द्वारा बनवारी लाल जाजू सभागृह माहेश्वरी विद्यालय छत्रीबाग इंदौर में आयोजित इंदौर जिला कूडो चैंपियनशिप में पोथन्स पब्लिक स्कूल के कूड़ो खिलाड़ीयो का शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण पदक,,8 रजत पदक और 3 कांस्य पदक जीतने में सफलता प्राप्त की। नायरा जिराती, सृष्टि चौधरी, विनीता चौहान सपेक्षा चौधरी, वेदांश जिराती, सक्षम पटेल, रौनक चौहान, देवराज बामनिया श्रीयांशु राठौर ने स्वर्ण पदक जीते।

साक्षी चौधरी, आराध्या जिराती, प्रियांशी पटेल,वनराज दुबे, निकुंभ शर्मा, अंशराज सोलंकी, लव मौर्य, दर्शन चौधरी ने रजत पदक तथा उर्वशी शर्मा, दीक्षा सोलंकी, प्रिन्स शर्मा ने कांस्य पदक जीतने में सफलता प्राप्त की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदर्श शुक्ला, अमर हार्डिया, जया बैरागी, राजेन्द्र सिंह सिसौदिया ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित कर बधाई दी।