सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

फेडरेशन कार्यालय पर देशभक्ति के नारे

मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के पोलोग्राउंड स्थित ऊर्जा परिसर कैंपस में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर भारत माता की जय के नारे गुंजाए, राष्ट्र गान किया गया। एनके यादव, मदन वर्मा, उम्मेदसिंह राजपूत, जे. एल. जोशी, संजय सकरगाये, प्रेमचंद गुप्ता, जी.एल. मैनारिया, आत्माराम खरेड़िया, पुरुषोत्तम दीपके, सतीश पुंडलिक, अंबादास काले, मो. यूनूस खान, कन्हैयालाल लाइनमैन, अमन खरेड़िया, राहुल, सरवर कौशल, भेरूलाल बोरदिया, राजू काले, किशोर सोनी, करचन डावर, प्रदीप द्विवेदी एवं रामचन्द्र नागपुरे मौजूद थे।