पातालपानी- कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन शीघ्र शुरू करे
भाजपा नेता शैलेन्द्र महाजन ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पश्चिम रेलवे अधिकारियों की शिकायत की और बताया कि पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन के इंतजार में अगस्त का आधा महीना ख़त्म हो गया है, पर पश्चिम रेलवे के अधिकारियों की लापरवाही से हेरिटेज ट्रेन आज तक शुरू नहीं हो पाई, यह ट्रेन जल्द शुरू की जाए।
