सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

भाजपा नेता टंटू शर्मा के आयोजन में भाजपाई और कांग्रेसी नेता पहुंचे

ाोशी मोहल्ला स्थित मठ पर कल भाजपा नेता टंटू शर्मा ने धार्मिक आयोजन किया। अभिषेक, पूजन, आरती के बाद दाल-बाफला की सियासी महफिल भी सजाई गई है। टंटू शर्मा पहले कांग्रेस से जुड़े थे और अब संजय शुक्ला के कारण भाजपा में हैं। टंटू के संबंध दोनों ही दलों के नेताओँ से हैं इसलिए बड़ी संख्या में भाजपाई और कांग्रेसी पहुंचे।

संत-महंत के अलावा समाज से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छावनी से जुड़े कई समाजसेवी भी इस आयोजन में पहुंचे और सभी ने दाल-बाफले का लुत्फ लिया। टंटू शर्मा के भाई रितेश शर्मा काफी पहले से भाजपा से जुड़े हुए हैं।