सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री को पार्षद शर्मा ने भेंट की राधा-कृष्ण की प्रतिमा

अन्नपूर्णा मंदिर के सामने से रिंगरोड तक का रास्ता कल सौगात के रूप में मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया। महत्वपूर्ण बात यह है कि विधानसभा 4 और राऊ के रहवासियों को इस अटल पथ रोड से काफी लाभ होगा। खासतौर से सुदामा नगर, बैंक कालोनी, विश्वकर्मा नगर, आरटीओ रोड की कालोनी, अन्नपूर्णा रोड की कालोनी के लोगों को काफी फायदा अन्नपूर्णा रोड और रिंगरोड आने-जाने में होगा।

साथ में कालोनियों की कनेक्टिवीटी भी मिलेगी। कुछ लोगों का कहना है कि अब इस रोड पर व्यापार, व्यवसाय भी बढ़ेगा। इस रोड के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव को श्रेय दिया जा रहा है। वहीं वार्ड 82 के पार्षद जो झोन 14 के अध्यक्ष भी है उनका भी इस रोड पर सहयोग है और कल जब मुख्यमंत्री ने इस अटल पथ की सौगात दी तो मुख्यमंत्री को पार्षद नितिन शर्मा ने राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट की, जिसे मुख्यमंत्री ने निहारा और मूर्ति की तारीफ की।

दशहरा मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी, जिसका भी भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया। इस प्रतिमा के लिए पार्षद शानू शर्मा का प्रयास रहा, जिसकी भी सराहना की गई। प्रतिमा पर करीब 2 करोड़ रु. खर्च होगा।