सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

पेंशनर्स प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे

मध्यप्रदेश शासन द्वारा केन्द्र के समान पेंशनरों को 2 प्रतिशत राहत राशि 1 जनवरी 2026 से नहीं दी गई साथ ही छठे वेतन आयोग का 32 माह का ऐरियर माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय के बावजूद एवं सांतवे वेतन आयोग का 27 माह के ऐरियर का भुगतान किये जाने संबंधी घोषणा नहीं किये जाने से पेंशनर्स आक्रोशित है। शासकीय पेंशनर्स, विद्युत मंडल, मा.शि. मण्डल, न.पा.नि. एवं डिप्लोमा इंजीनियर एसो. के पेंशनर्स दिनांक 18 अगस्त को दोपहर 3 बजे जिलाधीश कार्यालय के सामने निर्वाचन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर जुलूस के रूप में जाकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे।