क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 89 हजार की ठगी
इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। शातिर जालसाज ने
बताकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया और पीड़ित के खाते से करीब 89 हजार 906 रुपये पार कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर द्वारकापुरी थाना पुलिस ने मोबाइल नंबर के धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, द्वारकापुरी निवासी फरियादी कैलाश चंद्र पिता नानूराम ने थाने में ऑनलाइन प्रॉड की शिकायत दर्ज कराई है।
फरियादी ने बताया कि उनके पास मोबाइल नंबर 9827160780 से एक फोन आया था। कॉलर ने खुद को एक्सिस बैंक का प्रतिनिधि बताते हुए उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का ऑफर दिया। झांसे में लेकर आरोपी ने पीड़ित से उनके कार्ड और ओटीपी से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करवाई।
इसके तुरंत बाद पीड़ित के खाते से 69 हजार 907 रुपये और 19 हजार 999 रुपये के दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन हो गए। इस तरह आरोपी ने कुल 89 हजार 906 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम दिया। खाते से रुपये कटने का मैसेज मिलते ही पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ।
द्वारकापुरी थाना पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और नंबर को सर्विलांस पर लेकर साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
