16 रुपए में कपड़े लेने के लिए उमड़ी भीड़, मची भगदड़
कानपुर में अनवरगंज थाना क्षेत्र के आलम मार्केट में आज 16 रुपए की सेल ने अफरा-तफरी मचा दी। कपड़ा कारोबारी रईस आलम ने जन्मदिन के मौके पर महज 16 मिनट के लिए कपड़ों समेत कई सामान की कीमत 16 रुपए कर दी। सेल की जानकारी मिलते ही हजारों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए जिससे धक्कामुक्की हुई और फिर भगदड़ भी मच गई।
