रक्त देने वालों को विधायक और भाजपा नेता ने किया सम्मानित
देवी आहिल्या बंगाली हिन्दू समिति सराफा द्वारा कल स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर का बड़ा आयोजन किया। आयोजन में भाजपा नेता निर्मल वर्मा का भी सहयोग रहा। वर्मा के आग्रह पर विधायक मालिनी गौड़ भी आयोजन में पहुंची और रक्त देने वालों का सम्मान विधायक मालिनी गौड़ और भाजपा नेता निर्मल वर्मा घुंघरू एवं समिति के पदाधिकारियों ने किया।
