सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अहिल्या समिति ने शुरू किया भगवान इंद्रेश्वर का रुद्राभिषेक

श्री अहिल्या उत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक डागा एवं सचिव सरयू वाघमारे ने बताया कि इन्दौर में अच्छी बारिश को लेकर आज भगवान इंद्रेश्वर महादेव का रुद्रा अभिषेक मंदिर में किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों इन्दौर में बरसात की कमी दिखाई दे रही है और जब-

जब इंद्रेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक होता है तब बारिश ठीक होती है। नितिन तापडिया ने बताया कि इन्दौर के कई लोगों ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ताई से भगवान इंद्रेश्वर महादेव के रुद्राभिषेक की चर्चा अच्छी बारिश के लिए की थी, उसी के बाद अहिल्या उत्सव समिति द्वारा यह रुद्राभिषेक कराया जा रहा है जो दोेपहर तक चलेगा।