सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

श्रेया बेड़िया मिस यूनिवर्स इंडिया के ताज की प्रबल दावेदार

मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय मंच पर दिलाई नई पहचान

मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता जैसे- जैसे अनवाइंड ऱिजॉर्ट, इंदौर में आगे बढ़ रही है, मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहीं राष्ट्रीय फाइनलिस्ट श्रेया बेड़िया अपने राज्य की संस्कृति, विरासत और पहचान को देश के सबसे प्रतिष्ठित पेजेंट मंचों में से एक पर गर्व के साथ प्रस्तुत कर रही हैं। फैशन, उद्देश्य, उद्यमिता और सामाजिक उत्तरदायित्व का अनूठा संगम उनकी यात्रा को मिस यूनिवर्स इंडिया के प्रतिष्ठित ताज की एक प्रबल दावेदार के रूप में स्थापित कर रहा है।

श्रेया के लिए इस वर्ष की प्रतियोगिता विशेष महत्व रखती है। प्रतियोगिता का एक बड़ा हिस्सा उनके गृह नगर इंदौर में आयोजित हो रहा है, जिससे मंच पर उनका हर कदम, हर प्रस्तुति और हर क्षण अपने शहर और राज्य को समर्पित एक गौरवपूर्ण अभिव्यक्ति बन गया है। ‘मिस यूनिवर्स इंडिया के मंच पर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है।

इस यात्रा का मेरे अपने शहर इंदौर में होना इसे और भी भावनात्मक बना देता है। मंच पर मेरा हर कदम अपने साथ मेरे प्रदेश के सपनों, संस्कृति और आत्मा को लेकर चलता है।’