सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

जैन संत का कल राष्ट्र के नाम संदेश

आचार्य 108 सुनील सागर म.सा. और संघ का चातुर्मास के दौरान कल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर जैन कालोनी से सुबह 6.30 बजे विहार होगा और सुबह 7.20 बजे तिरंगा यात्रा रामशाह मंदिर मल्हारगंज से जैन समाजजनों के साथ शुरू होगी, जो राजवाड़ा पहुंचेगी। राजवाड़ा पर सुबह 8 बजे ध्वजारोहण राष्ट्रगान के बाद, सुबह 8.15 बजे प्रवचन और राष्ट्र के नाम संदेश संत द्वारा दिए जाएंगे। नेमीनगर दिगम्बर जैन समाज, सामाजिक संसद, पंच लश्करी गोठ ट्रस्ट, रामाशाह मंदिर संस्थान, मोदीजी की नसिया सहित अन्य संस्था जुड़े हुए हैं।