सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री ने संसद यूथ पार्लियामेंट को किया संबोधित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कल विधानसभा भवन स्थित विधान परिषद भोपाल में आयोजित 'संसद यूथ पार्लियामेंट 2026' का शुभारम्भ किया और सम्बोधन भी दिया। इस यूथ पार्लियामेंट में 12 राज्यों और 58 नगरों के युवा शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा, डॉक्टर-इंजीनियर बनने के साथ ही राजनीति में आकर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं, देश के युवाओं को लोकतंत्र, संसदीय परम्परा और नीति निर्माण से जोड़ने की पहल अनुकरणीय है।

यादव ने कहा कि देश के युवाओं को राजनीति में आकर अपनी सक्रिय भागीदारी करनी होगी। युवा, डॉक्टर-इंजीनियर बनने के साथ ही राजनीति में आकर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं। देश की आजादी के लिए अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने आईसीएस की परीक्षा पास करने के बाद नौकरी ठुकराकर अंग्रेजों को करारा जवाब दिया था। वे देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए स्वाधीनता के आंदोलन में कूद पड़े। देश के युवाओं को लोकतंत्र, संसदीय परम्परा और नीति निर्माण से जोड़ने की यह पहल अनुकरणीय है।

देश का युवा भारत के भविष्य के लिए मंथन करने बैठा है। यह एक सुखद अनुभूति है। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर एवं दिलीप सूर्यवंशी सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. विकास महात्मे और पद्मश्री डॉ. विकास महात्मे, आयोजक विश्वजीत चोपड़े, देवयानी चोपड़े, वैशाली खोबड़े सहित अनेक युवा सदस्य उपस्थित थे।