निगम का एआरओ निकला करोड़पति
लोकायुक्त ने मारा जितेंद्र पांडे के निवास पर छापा कमाई की तुलना में करोड़ों रुपए की संपत्ति मिली
रुपए अधिक बताया गया है। लोकायुक्त की जांच में उक्त अधिकारी की पत्नी भावना पांडेय के नाम आनंद नगर एक्सटेंशन, नवलखा-चितावद, गजाधर नगर क्षेत्र में 40²50 के प्लॉट नंबर 23 पर जी+3 मंजिला भवन का निर्माण कराया गया है। जांच एजेंसी के मुताबिक इस भवन के निर्माण पर करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए खर्च होना पाया गया है। अब लोकायुक्त की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि भवन निर्माण में रकम कहां से आई और इसका भुगतान किस माध्यम से किया गया।
जांच का दूसरा बड़ा मामला गजाधर नगर, चितावद स्थित गुलमोहर का बगीचा क्षेत्र का सामने आया है। यहां भूखंड क्रमांक 32 पर अधिकारी की पत्नी के नाम जी+2 मंजिला भवन निर्मित होने की जानकारी जांच में मिली है। इस भवन में छात्रावास संचालित किया जा रहा है। लोकायुक्त के अनुसार इस भवन के निर्माण पर करीब 91 लाख 50 हजार रुपए खर्च
अब छात्रावास से जुड़े दस्तावेज और संपत्ति निर्माण में लगाए गए धन के स्रोत की भी पड़ताल कर रही है।
का दायरा केवल भवनों तक सीमित नहीं है। प्रारंभिक जांच में पत्नी, पुत्र और पुत्री के नाम चार पहिया और दो पहिया वाहन खरीदने सहित अन्य खर्चों पर करीब 14 लाख रुपए व्यय किए जाने की जानकारी सामने आई है। लोकायुक्त की टीम अब इन सभी संपत्तियों और खर्चों को अधिकारी के सेवाकाल के दौरान उन्हें मिले वेतन से जोड़कर देख रही है।
