सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

भाजपा किसान मोर्चा की आज तिरंगा रैली

इन्दौर। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ‘हर घर तिरंगा अभियान' के अंतर्गत देशभक्ति, जवानों के शौर्य और अन्नदाताओं के सम्मान में आयोजित ‘जय जवान, जय किसान तिरंगा यात्रा' का आयोजन आज दोपहर 1 बजे से किया जाएगा। यह यात्रा शिवाजी वाटिका से नवलखा, भंवरकुआ चौराहा होते हुए दीनदयाल उपाध्याय उपवन पर पूर्ण होगी। सभी किसानों के हाथ में तिरंगे झंडे भी रहेंगे।