सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले जारी

इंदौर। डेली कॉलेज में कासलीवाल ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतर्गत खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। विभिन्न मुकाबलों में बालिका वर्ग के पूल-1 में दिल्ली वर्ल्ड ने गोल्डन इंटरनेशनल को 2-0 से पराजित किया। प्लेयर ऑफ द मैच रूपाली गहलौत (दिल्ली वर्ल्ड) रही।

बालक वर्ग के प्री क्वॉर्टर फाइनल में एम.आई.आई.एस. ने द शिशुकुंज झालरिया को 1-0 से हराया। प्लेयर ऑफ द मैच - पीयूष (एम.आई.आई.एस.) रहे। दूसरे प्री-क्वार्टर फाइनल में आई.ए.टी.वी. एकेडमी ने टाईब्रेकर में गोल्डन इंटरनेशनल को 3-2 से पराजित किया। प्लेयर ऑफ द मैच रोहित (आई.ए.टी.वी.) रहे। तीसरे प्री-क्वार्टर फाइनल में अग्रवाल पब्लिक स्कूल ने टाईब्रेकर में सन्मति स्कूल को 3-2 से हराया। प्लेयर ऑफ द मैच राज (अग्रवाल पब्लिक स्कूल) रहे।