510 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
इंदौर। द एमरल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ष बालक-बालिका अंतर विद्यालयीन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या निशा अहमद, खेल अधिकारी संजय मिश्रा, इंदौर ताइक्वांडो डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत महंत एवं सचिव विकास सिमरैया ने किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के करीब 510 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार तकनीक, आत्मविश्वास और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों में अपना दमखम दिखाया।
अंडर-14 बालक वर्ग में रंजीत सहिया, रुद्रा पाटिल, अनुज दानेवने, काव्यांश राठौर, पुष्पित जोशी एवं रोनित करनये ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
बालिका वर्ग में मितीशा सिमरैया, अनुराधा पांडे, साखी डांगी, वागीशा शर्मा, राधिका शर्मा एवं पीहू यदुवंशी ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
