मिट्टी के गणेश बनाने की कार्यशाला
न.प्र.)। मांँ अहिल्या देवी महिला मंडल द्वारा संगम नगर हाई स्कूल में मिट्टी के गणेश बनाने की कार्यशाला आयोजित की। विद्यार्थी, अध्यापक और स्टाफ ने शिरकत कर करीब 70 मिट्टी के गणेश बनाए। स्कूली बच्चों को प्रशिक्षण भी दिया गया। इन सभी तैयार प्रतिमाओं को रंग-रोगन कर आगामी गणेशोत्सव पर्व पर विधिवत विराजित जाएगा। प्रशिक्षण तृप्ति मिश्रा ने दिया। किरण मिश्रा, ज्योति त्रिवेदी, कुसुम चौहान, राधा त्रिवेदी, पूनम बोरासी एवं अंजली गर्दे का सहयोग रहा। किया
