जिला शिक्षा अधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस के लिए किया आदेश जारी
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, शासकीय और अशासकीय प्राचार्य को स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के लिए आदेश जारी किए है। स्कूलों में यह स्वतंत्रता दिवस का आयोजन गरिमापूर्ण, अनुशासित और उत्साहपूर्वक आयोजित किया जाए। स्कूल के सभी अधिकारी, कर्मचारी, अध्यापक, विद्यार्थी मौजूद रहे।
सभी स्कूल सुबह 8 बजे या उसके पूर्व ध्वजारोहण और राष्ट्रगान कार्यक्रम आयोजित करे उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएं। मौसम को देखते हुए प्रातकाल में प्रभातफेरी का आयोजन भी किया जाए। जनप्रतिनिधियों को भी स्कूल आमंत्रित करें।
विद्यार्थियों के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, भाषण, एवं अन्य देशभक्ति आधारित गतिविधियाँ आयोजित की जाए। प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कार, प्रमाण पत्र और मेडल भी दिए जाएं। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत ही प्रस्तुत हो। शासकीय विद्यालय भवन में 14 एवं 15 अगस्त को रात्रि में रोशनी की जाए।
