जीपीओ पोस्ट ऑफिस से निकली तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा अभियान के अन्तर्गत आज जीपीओ पोस्ट ऑफिस से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो शिवाजी वाटिका होते हुए पुन: जीपीओ पहुंची, देश भक्ति के संदेश भी दिए गए। अधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि बड़ी संख्या में डाक विभाग के अधिकारी, कर्मचारी इस रैली में मौजूद रहे।
अधिवक्ता प्रमोद द्विवेदी ने बताया कि जिले के सांवेर स्थित उपपंजीयक कार्यालय में रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर सब रजिस्ट्रार और सर्विस प्रोवाइडर्स में मतभेद के चलते रजिस्ट्री का काम बंद हो गया है। सर्विस प्रोवाइडरों ने आरोप लगाया है कि रजिस्ट्रियों को गलत तरीके से रोका जा रहा है और इसके पीछे अवैध वसूली की मंशा है। विरोध स्वरूप सर्विस प्रोवाइडरों ने सोमवार, 10 अगस्त से अनिश्चितकालीन काम बंद कर दिया है।
हालांकि, उप- पंजीयक रामभरोसे चौरे ने सभी आरोपों को निराधार बताया है और कहा है कि वे केवल नियमानुसार एवं वैध दस्तावेजों के आधार पर ही रजिस्ट्री करते हैं।
सर्विस प्रोवाइडरों द्वारा वरिष्ठ जिला पंजीयक मंजुलता पटेल (डीआर) को
