कस्टमर केयर बनकर युवती से उड़ाए 98 हजार रुपए
हासिल किया, खाते से 98 हजार 644 रुपये कटने का मैसेज आ गया। पैसे खाते से ट्रांसफर होते ही आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी संपर्क न होने पर परिजनों को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस की शरण ली। महू थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मोबाइल नंबर व बैंक ट्रांजैक्शन के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
