साधारण सभा में उठेंगे मुद्दे
न.प्र.)। इन्दौर प्रीमियर को- ऑपरेटिव बैंक की 21 अगस्त को होने वाली साधारण सभा में किसानों से जुड़े मुद्दे उठाने की बात भारतीय किसान मजदूर सेना के अध्यक्ष किसान नेता बबलू जाधव ने बताई। जाधव ने कहा कि 2017- 18 एवं 2018-19 के 628 किसानों के लंबित फसल बीमा भुगतान के मुद्दे पर जवाब देने की मांग की है। 7 वर्षों से किसानों का भुगतान नहीं हुआ है। इस मामले में सदस्य किसानों से सम्पर्क किया जा रहा है कि वे साधारण सभा में आए।
