पत्रकार विजय जोशी सम्मानित
बड़ेगांव देपालपुर में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन द्वारा पेंशनर सम्मेलन और पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मेलन में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान समाज में बेहतर काम करने वाले देपालपुर के मीडियाकर्मियों का सम्मान किया गया, जिसमें पत्रकार विजय जोशी को भी सम्मानित किया गया। अतिथि राजेश जोशी, विमल फौजी, सूरजसिंह बोडाना थे।
