सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

भूतेश्वर बाबा को 13 लाख बिल्व पत्र समर्पित

पंचकुइया स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मन्दिर पर सावन के पहले दिन से चल रहे सर्व मनोकामना सिद्धिप्रद अहर्निश लक्ष्य बिल्वार्चन चिंतामणि महाप्रयोग में रोजाना 1 लाख बिल्व पत्र अर्पण किए जा रहे है। अभी तक 13 लाख बिल्व पत्र भगवान भोलेनाथ को समर्पित किए जा चुके है। अष्ट प्रहर चल रही इस अनूठी पूजा के आयोजन में बाहर से भी श्रद्धालु शामिल हो रहे है। हरीशानंद तिवारी एवं पं. यतीन्द्र तिवारी ने उक्त जानकारी दी।