सावन माह में शुरू होगी भागवत
श्री परमानंद साहिब के 45वें पुण्यतिथि महोत्सव के अंतर्गत सावन के पावन माह में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह का आयोजन पागनीसपागा परमानंद भंडार में 15 अगस्त से रोजाना शाम 4 से 7 बजे तक गौरव तिवारी राव के श्रीमुख से किया जाएगा। प्रकाश तलरेजा, मुकेश वाधवानी ने बताया कि कथा के पूर्व 15 अगस्त दोपहर 2 बजे कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। समापन 21 अगस्त को होगा, भंडारा भी किया जाएगा।
