ताइक्वांडो स्पर्धा 21 एवं 22 को
इंदौर। राज्य स्तर ताइक्वांडो प्रतियोगिता 21 एवं 22 अगस्त को इंदौर में आयोजित की जा रही है इस प्रतियोगिता में सबजूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर वर्ग के मुकाबले होंगे। यह प्रतियोगिता स्थानीय भारतीय स्काउट हॉल इंदौर में रखी गई है।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का वजन समूह 21 तारीख को सुबह 8 से 12 तक प्रतियोगिता स्थान पर रखा जाएगा। स्पर्धा के लिए अमित परिहार, रितिक यादव, हिमांशी यादव, महक शर्मा व वीरेंद्र पवार 3 र्ड डेन ब्लैक बेल्ट एवं विश्वामित्र अवॉर्डी से संपर्क करें।
