बिजली कंपनी में 154 कार्यालय सहायकों की भर्ती के लिए दस्तावेज परीक्षण
न.प्र.)। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा पूर्व में भर्ती परीक्षा के माध्यम से चयनित कार्यालय सहायक श्रेणी 3 के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण कल 13 अगस्त को किया जाएगा। कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के निर्देशानुसार इन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण कराया जाएगा।
चौहान ने बताया कि करीब 154 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण कार्य इंदौर एवं उज्जैन मुख्य अभियंता कार्यालयों की टीमों द्वारा कराया जाएगा। इंदौर पोलोग्राउंड सभागार में 6 टीमों के माध्यम से 75 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण कार्य होगा। वहीं उज्जैन के ज्योति नगर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में पांच टीमें 79 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण करेगी।
इसके बाद इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर पदस्थी दी जाएगी। मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि इंदौर के मुख्य अभियंता आरसी जैन एवं उज्जैन के मुख्य अभियंता एससी वर्मा को उक्त परीक्षण कार्य के लिए पर्यवेक्षण का जिम्मा दिया गया हैं। रीजन अंतर्गत
