पाकिस्तान के सीक्रेट बजट पर अमेरिका ने चलाया हथौड़ा
पाकिस्तान पर उसका अपना दांव ही उल्टा पड़ता नजर आ रहा है। भीख का कटोरा लेकर वो अमेरिका के सामने पहुंचा तो था लेकिन अब यूएस ने उसे झटका दे दिया है। अमेरिका की ओर से सीधे कहा गया है कि बजट तो हमने दिया पर आपको हिसाब देना पड़ेगा खासतौर पर मिलिट्री और खुफिया एजेंसी के खर्चे का। अमेरिका ने पाकिस्तान से यह हिसाब मांगा है कि वह अपनी सेना और आईएसआई पर कितना खर्च करता है।
