सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

पन्ना में मजदूरों की चमकी किस्मत 50 लाख का हीरा मिला

मध्य प्रदेश के पन्ना में 7 मजदूरों की किस्मत उस समय चमक गई, जब उन्हें सरकोहा गांव की एक उथली खदान में करीब 50 लाख का 16.96 कैरेट का उच्च गुणवत्ता वाला हीरा मिला। वर्ष 2024 में इन मजदूरों ने मिलकर इस खदान की लीज ली थी। अब इनमें से 3 मजदूर अपनी शादी की तैयारी कर रहे हैं।

इटली के मिलान में एक एयरपोर्ट पर रनवे की ओर बढ़ रहे एक प्राइवेट जेट के सामने अचानक एक सफेद कार आ गई और सीधे विमान के अगले हिस्से से टकरा गई। टक्कर के बाद एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए विमानों की आवाजाही रोकनी पड़ी।