मालवीय समाजजन रहे नेत्र परीक्षण शिविर में मौजूद
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नेत्रालय आई हॉस्पिटल एवं मालवीय समाज धर्मशाला भिचौली हप्सी के संयुक्त तत्वावधान में मालवीय समाजजनों ने नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। चिकित्सकों ने परामर्श भी दिए। बन्ना मालवीय, निर्भय सिंह चौहान, देवकरण मालवीय, कैलाश सिसोदिया, कृपाचंद डाबी, बन्ना मालवीय, डमरू पहलवान, राकेश चौहान सहित अन्य मौजूद थे।
