जैन महिला संघ ने किया परिचय सम्मेलन
अखिल भारतीय श्वेताम्बर जैन महिला संघ द्वारा आयोजित ऑनलाइन मैट्रिमोनी मीट में भारत, जर्मनी, अमेरिक, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा सहित देश-विदेश के 243 हाइली एजुकेटेड एवं प्रोफेशनल अविवाहित युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपना परिचय देने के साथ शिक्षा, व्यवसाय, परिवार, रुचियों, जीवनसाथी की पसंद तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।
