अग्र मंच संस्था ने भी किया पौधारपण में सहयोग
संस्था अग्रमंच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के आह्वान पर इंदौर में 21 लाख पौधारोपण के महाअभियान के तहत कल रेवती रेंज पर आयोजित वृहद वृक्षारोपण महाअभियान में सहभागिता की। आशीष गोयल, दीपिका गोयल, पार्षद मृदुल अग्रवाल, सचिन बंसल, रानू अग्रवाल, राजेश कुंजीलाल गोयल, विनोद सिंघल, सचिन अग्रवाल, नवनीत केडिया, गौरव गोयल, निकुंज गोयल, शिवनारायण अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे।
