सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

सावन के दूसरे सोमवार पर भी शिवालयों में आस्था की दरकार

सुबह से भोले बाबा का अभिषेक, जयकारों से गूंजे मंदिर

सावन माह के आज दूसरे सोमवार पर भी शिव मंदिरों में आज सुबह से श्रद्धालुओं की आस्था भोले बाबा का अभिषेक और जयकारों के साथ दिखाई दी, बड़े मंदिरों से लेकर गली-मोहल्लों के छोटे मंदिरों में भी आज भोलेनाथ बाबा का दुग्धाभिषेक करने श्रद्धालु पहुंचते रहे। अलसुबह से लेकर दोपहर तक भी मंदिरों में आस्था की दरकार भक्ति के रूप में नजर आई। अभिषेक के अलावा पूजन, अर्चन, मंत्रोच्चार श्रद्धालुओं ने किए।

Ô नम: शिवाय के जाप भी हुए। भगवान भोलेनाथ के जयकारे भी लगे और भोलेनाथ के प्रिय गुलाब के फूल, धतुरा, बिल्व पत्र भी अर्पण किए गए। गेंदेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग परदेशीपुरा पर भी आज सुबह से भीड़ थी। मंदिर में विशेष श्रृंगार भी किया गया।

आज रात 8 बजे तांडव आरती भी होगी। वहीं अन्नपूर्णा मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में आज सुबह से जलाभिषेक, दर्शन का क्रम जारी रहा।

टैग