सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

विधायक सहित भाजपाइयों ने किया वंदे मातरम गान, फिर हुआ पौधारोपण

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में पर्यावरण संरक्षण एवं मातृशक्ति के सम्मान के उद्देश्य से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक सहित भाजपा नेताओं ने वार्ड 48 स्थित ग्रेटर तिरुपति उद्यान एवं श्रीराम मंदिर, बड़ी ग्वालटोली उद्यान में वंदे मातरम गान भी किया। विधायक महेन्द्र हार्डिया, नानूराम कुमावत, नंदू पहाड़िया, राजीव जैन,ं होलासराय सोनी, आशा सोनी, अनिल गौहर,नंदू पहाड़िया, राजीव जैन, मुद्रा शास्त्री, कैलाश पिपले, लक्ष्मी-अशोक निगोते, हेमंत सोनी, रूपेश ठाकुर, मुकेश चंदेल, अमित निगोते, आकाश केटवास, बंशीलाल पुरोहित. पदमा भोजे सहित अन्य मौजूद थे।