घर से बेच रहे थे शराब और भांग
आबकारी विभाग ने अवैध रूप से शराब एवं भांग बेचने वालों पर कार्रवाई की है। विनोबा नगर, बड़ी ग्वालटोली स्थित मकान पर दबिश दी जहां घर से शराब बेचने वाले अजय पिता राम गुलाम और तनु से देशी शराब जब्त की। इसके अलावा टीम ने सुतार गली स्थित एक मकान से अवैध रूप से बेची जा रही भांग भी जब्त की। आबकारी विभाग ने 40 ग्राम भांग और एक पिसाई मशीन जब्त की। कुल जब्त सामग्री का मूल्य 1 लाख 55 हजार रु. बताया जा रहा है।
