सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

हनुमान मंदिर के सामने बनेगा बगीचा

रहवासियों और निगम की प्लानिंग से शुरू होगा कार्य

विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक 54 में स्थित मयूर नगर क्षेत्र में गली नंबर 5 में स्थित मस्त मलंग हनुमान मंदिर पर बगीचा निर्माण और सौंदर्यकरण के कार्य के तहत क्षेत्रीय पार्षद महेश बारवाल के प्रयासों से पहले चरण में चारों ओर सुरक्षा बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके बाद जल्द हनुमान मंदिर के आसपास चारों ओर लोगों के लिए बेहद जल्द सौंदर्यकरण के कार्य शुरू कर क्षेत्र के लोगों के लिए एक शानदार बगीचे का नवनिर्माण किया जाएगा।

जिसके लिए क्षेत्रीय पार्षद महेश बसवाल ने अपनी ओर से यहां काम शुरू करवाने के लिए प्रयास तेज कर दिए है। पार्षद बसवाल ने बताया विधायक महेंद्र हार्डिया और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के संयुक्त प्रयासों से मयूर नगर क्षेत्र की सभी 19 गलियों के बीच स्कूल के सामने स्थित मस्त मलंगा हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं और क्षेत्र के रहवासियों की मांग पर मंदिर के सामने खाली पड़ी भूमि पर आमजन और भक्तों के लिए सार्वजनिक बगीचे का निर्माण और सौंदर्यकरण का कार्य बेहद जल्द शुरू किया जाएगा।

जबकि पहले चरण में चारों ओर सुरक्षा बाउंड्रीवाल का काम किया जा रहा है। इसके आलावा यहां के बचे कामों को लेकर भी निगम और रहवासियों के साथ प्लानिंग कर सौंदर्य करण योजना को जल्द मूर्त रूप देने के लिए भी तैयारी शुरू हो गई है। झोन 11 के अध्यक्ष एवं वार्ड 54 के पार्षद महेश बसवाल के मुताबिक मयूर नगर क्षेत्र के एकमात्र मंदिर वाले नवनिर्माणधीन बगीचे में क्षेत्र के रहवासियों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की मांग पर चारों ओर सुरक्षा बाउंड्रीवाल के निर्माण का कार्य चल रहा है।

इसके अलावा विधायक हार्डिया के सहयोग से लोगों के स्वास्थ्य के लिए जिम के उपकरण और बच्चों के लिए झूले चकरी सहित मनोरंजन के साधन जुटाने के प्रयास हो रहें है। वहीं महापौर भार्गव और निगम के सहयोग से बगीचे में सौंदर्य करण और हरियाली का काम किया जाएगा। जन सहयोग से यहां सैकड़ो की तादाद में 5 फीट से लेकर 10 फीट तक के पेड़ पौधे लगाए जाएंगे।

रोशनी के लिए लाइटिंग और बैठक व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा सौंदर्य करण के कार्य भी शुरू किए जाएंगे। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए मंदिर में धार्मिक और सामाजिक आयोजन करने के लिए वाटर प्रूफ शेड निर्माण भी करवाने की प्लानिंग की जा रही है।