सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

शेग् हसीना के करीबी कि्रकेटर के घर पर फिर हमला-तोड़फोड़

एक समय पूरा बांग्लादेश जिन शाकिब अल हसन को अपना सबसे बड़ा क्रिकेट हीरो मानता था, आज वही खिलाड़ी अपने ही देश में भारी विरोध का सामना कर रहा है। कल शेख हसीना पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आईं। उन्होंने वर्चुअल प्रेस कॉन्प्रेंस की।

इसी कार्यक्रम में पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन भी ऑनलाइन मौजूद थे। जैसे ही यह खबर फैली, बांग्लादेश में गुस्साए लोगों ने उनके घर को निशाना बना लिया और पेट्रोल बम से हमला कर आग लगा दी और तोड़फोड़ की। 2023 में शाकिब ने शेख हसीना की पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और सांसद बने थे।

शेख हसीना का तख्ता पलटे जाने के बाद हसीना विरोधियों ने शाकिब के घर पर हमला कर आगजनी की थी। कल फिर ऐसा ही नजारा देखने को मिला।