सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन का 80 फीसदी काम पूरा

इंदौर उज्जैन सिक्स लाइन प्रोजेक्ट का काम इन दिनों बहुत तेजी के साथ चल रहा है। करीब 80 फीसदी से ज्यादा काम पूरा भी हो चुका है। यही नहीं सिंहस्थ से पहले बाबा महाकाल की धार्मिक

रफ्तार देने के लिए इंदौर से उज्जैन के बीच आने वाले 5 से 6 फ्लाओवर ब्रिज में से वर्तमान में ज्यादातर से ट्रैफिक संचालन शुरू हो गया है। यही नहीं इंदौर के हिस्से के अरबिंदो अस्पताल के आसपास से लेकर वैष्णो कॉलेज तक के बड़े हिस्से में वर्तमान में दिन-रात तेजी के साथ काम चल रहा है और अब महज अंतिम चरण का काम बचा है जो बहुत तेजी के साथ चल रहा है।

वही इस प्रोजेक्ट की खास बात है कि वर्तमान में आधे से ज्यादा यानी करीब 80 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो गया है और पहले से अब इंदौरी भक्तों की बाबा महाकाल से दूरी भी घटने लगी है। एक से डेढ़ घंटे का लंबा स़फर अब महज आधे से पौन घंटे में पूरा हो रहा है। हालांकि अरबिंदो के हिस्से में ब्रिज निर्माण और सर्विस रोड़ निर्माण एवं खराब हालात से दिक्कत हो रही है।

वहीं इसके आगे भी काम चलने से जाम के कारण थोड़ी परेशानी हो रही है लेकिन आने वाले दिनों में यहां का काम पूरा होने के बाद फिर रफ्तार के साथ वाहन तेजी से यहां से गुजरेंगे जिससे बाबा महाकाल के भक्तों की अपने बाबा से दूरी घटेंगी।