छप्पन के पैदल पुल पर बिकने लगे कपड़े और जूते
हालात यह हो गए कि चलने की जगह नहीं बची
शहर में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी ओर फुटपाथ पर अस्थायी दुकान लगाकर कब्जा जमाने वाले नया ठिया खोजने में पीछे नहीं रह रहे है। छप्पन दुकान और अपोलो टावर के बीच बने पैदल ब्रिज पर कपड़े और जूते बिक रहे है।
सड़क पर कब्जा करने वाले हौसले बुलंद हो चुके है। अपोलो टावर के बाहर से नगर निगम द्वारा हटाए गए अस्थायी दुकानदारों के बाद अब पैदल ब्रिज पर कपड़े और जूते की दुकाने लगने लगी है। इस ब्रिज की च़ौड़ाई करीब 8 फीट है। ऐसे में टेबल और कपड़ों के स्टैण्ड लगाकर ब्रिज की हालत ऐसी बना दी है कि पैदल चलने की जगह ही नहीं बची है।
जिम्मेदारों को फिलहाल इसकी भनक नहीं है या सांठगांठ से यह दुकानें लगाई जा रही है। इसको लेकर चर्चा है। बताया जा रहा है कि शनिवार और रविवार को पैदल पुल पर स्टाल की संख्या बढ़ जाती है।
