सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

बर्फानी धाम के पास से 10 गुमटियों का मार्केट हटाया

नगर निगम की रिमूवल गैंग के द्वारा आज सुबह एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बर्फानी धाम के पास से 10 गुमटी का मार्केट हटाया गया। यह मार्केट जिस जमीन पर बना हुआ था वह मैनेजमेंट एसोसिएशन की जमीन है। इस संगठन के द्वारा नगर निगम आयुक्त को इस बारे में शिकायत की गई थी।

इस शिकायत के आधार पर आयुक्त के द्वारा जांच कराई गई। इस जांच में यह पाया गया कि कुछ लोगों के द्वारा संगठन की जमीन पर कब्जा कर गुमटी लगा ली गई है। नगर निगम की टीम के द्वारा आज सुबह कार्रवाई करते हुए इस स्थान पर लगी हुई 10 गुमटी हटाई गई।

निगम के द्वारा इन गुमटी लगाने वालों को कल इस बात की सूचना दे दी गई थी कि आज इनकी गुमटी हटा दी जाएगी। आज नगर निगम के द्वारा जब यह कार्रवाई की जा रही थी तब इन लोगों के द्वारा इस कार्रवाई का विरोध किया