सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

जिला स्तरीय गो स्पोर्ट्स स्पर्धा आयोजित

इंदौर। मध्य प्रदेश गो स्पोर्ट्स संघ के तत्वावधान में शिक्षा शिखर स्कूल, महू में तीन दिवसीय प्रशिक्षण सेमिनार एवं एक दिवसीय जिला स्तरीय गो स्पोर्ट्स स्पर्धा का आयोजन किया गया। स्पर्धा के समापन समारोह में लेफ्टिनेंट कर्नल शैलेंद्र कुमार एवं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो कोच मिथिलेश कैमरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विशेष अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कठोरवेल कुमार (तमिलनाडु) एवं समाजसेवी डॉ. लकी खंडेलवाल जी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। इस स्पर्धा में जिले के 10 से अधिक स्कूलों के 350 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन रोमा बजाज द्वारा किया गया। अंत में मध्य प्रदेश गो स्पोर्ट्स संघ के सचिव निखिल बजाज ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।