सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

लंकाई स्पिनरों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की होगी परीक्षा

शफीक के शतक के बाद साजिद की घातक गेंदबाजी, मेजबान वेस्टइंडीज बैकफुट पर

त्रषभ पंत

कोलंबो। भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर पहुंच चुकी है। वहां की परिस्थिति स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद करती है। भारतीय टीम को 2024 में घर में न्यूजीलैंड और 2025 में साउथ अप्रीका के खिलाफ स्पिनर्स को मदद देने वाली पिचों पर ही टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप होना पड़ा था।

2021 से श्रीलंका में खेले गए 21 टेस्ट मैचों में 75 प्रतिशत विकेट स्पिनर्स ने झटके हैं। 14 मैचों में प्रभात जयसूर्या के इस दौरान 96 तो ऑफ स्पिनर रमेश मेंडिस के 70 विकेट हैं। हम आपको भारतीय टीम के 5 प्रमुख बल्लेबाजों का स्पिन के खिलाफ टेस्ट में रिकॉर्ड बताते हैं।

केएल राहुल

टेस्ट में केएल राहुल ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ 43.5 की औसत से 956 रन बनाए हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा रन 483 रन बाएं हाथ के स्पिनर के खिलाफ बनाए हैं। अपने करियर में राहुल 13 बार स्पिनर का शिकार बने हैं।

यशस्वी जायसवाल

सलामी बल्लेबाज यशस्वी

जायसवाल ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अटैक करते हैं। अभी तक 86 की स्ट्राइक रेट औ? 73 की औसत से टेस्ट में वह स्पिन के खिलाफ 948 रन बना चुके हैं। इंग्लैंड के शोएब बशीर के खिलाफ उन्होंने सबसे ज्यादा 185 रन बनाए हैं।

शुभमन गिल

शुभमन गिल बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ जूझते हैं। टेस्ट में 861 गेंदों

पर बाएं हाथ के स्पिनर के खिलाफ उन्होंने 407 रन बनाए हैं। इस दौरान 11 बार आउट हो चुके हैं। ऑफ स्पिनर के खिलाफ उनका औसत 61.1 का है।

त्रषभ पंत स्पिनर को देखते ही अटैक करते हैं। उनका स्ट्राइक रेट टेस्ट में स्पिन के खिलाफ 99 का है। 812 गेंदों पर वह स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ 33 छक्कों की मदद से 806 रन बना चुके हैं। पंत 13 बार स्पिनर की गेंद पर आउट भी हुए हैं।

रविंद्र जडेजा

रविंद्र जडेजा भले ही ऑलराउंडर हैं लेकिन वह मध्यक्रम के काफी भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। अपने टेस्ट करियर में स्पिन के खिलाफ उन्होंने 44 की औसत से रन बनाए हैं। हालांकि 23 बार ऑफ स्पिनर उन्हें आउट कर चुके हैं। ऑफ स्पिन के खिलाफ उनका औसत गिरकर 33 का हो जाता है।

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपना शिकंजा कस लिया है। वेस्टइंडीज की पहली पारी के 344 रनों के जवाब में पाकिस्तान ने 387 रन बनाए। पाकिस्तान को इस स्कोर तक पहुंचाने में टीम के स्टार खिलाड़ी अब्दुल्ला श़फीक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

शफीक ने पाकिस्तान के लिए 323 गेंदों में नाबाद 160 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 3 छक्के भी लगाए। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान वेस्टइंडीज ने 6 विकेट खोकर 103 रन बनाए थे, और उसकी कुल बढ़त मात्र 60 रन की है।

इसके साथ ही अब्दुल्ला शफीक ने पाकिस्तान के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब्दुल्ला शफीक ने 49 साल बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ उसकी ही धरती पर पाकिस्तान के लिए 150 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेलने का कारनामा किया। शफीक को उनकी पारी में टीम के कप्तान बाबर आजम का भी बेहतरीन साथ मिला।

शतक से चूके बाबर आजम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अब्दुल्ला शफीक के अलावा टीम के कप्तान बाबर आजम ने भी कमाल का खेल दिखाया। हालांकि, दुर्भाग्य से वह शतक के करीब पहुंचकर आउट हो गए। बाबर आजम ने 147 गेंद में 88 रनों की पारी खेली।

अपनी इस पारी में बाबर ने 10 चौके और 1 छक्का भी लगाया। हालांकि, बाबर के आउट होने के बाद पाकिस्तान की पारी बुरी तरह से लड़खड़ा गई, लेकिन निचले क्रम में साजिद खान ने30 रनों की अहम पारी खेली, जिससे पाकिस्तान 387 रन तक पहुंच पाई। मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने जस्टिन ग्रीव्स और रोस्टन चेज की दमदार अर्धशतकीय पारी से 344 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था।