अनुज, अबु बने जिला चैंपियन
इंदौर। जिला टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में सत्र की तृतीय इंदौर जिला रैंकिग टेबल टेनिस स्पर्धा में पुरुष एकल वर्ग का खिताब अनुज सोनी ने जीत लिया। वही आराध्या राजपुत ने महिला एकल एवं बालिका अंडर-19 आयु वर्ग में दौहरा खिताब अर्जित किया। बालक अंडर-19 आयु वर्ग का खिताब अबु बकर ने जीता।
अभय प्रशाल में आयोजित हुई स्पर्धा में पुरुष एकल वर्ग के फायनल मुकाबले में अनुज ने पंकज विश्वकर्मा को शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 3-1 से हराकर खिताब आपने नाम किया। सेमीफायनल में अनुज ने कार्तिकेय कौशिक को 3-2 से तथा पंकज ने अबु बकर को 4-0 से हराया। महिला एकल वर्ग के फायनल मुकाबले में आराध्या ने हिया पटेल को 4-1 से परास्त किया।
सेमीफायनल में हिया ने पटेल ने भाग्यश्री दवे को 3-2 से, आराध्या राजपुत ने अक्षिता मित्तल को 3-1 से परास्त किया। बालक अंडर-19 आयु वर्ग के फायनल मुकाबले में अबु बकर ने रिदम गढिया को 3-1 से हराकर खिताब जीता। सेमीफायनल में रिदम ने अभि जैन को 3-1 से, अबु ने रक्षत चावडा को 3-1 से हराया।
बालिका अंडर-19 आयु वर्ग के फायनल मुकाबले में आराध्या राजपुत ने हिया पटेल को 3-2 से हराया। सेमीफायनल में हिया ने भाग्यश्री दवे को 3-0 से, आराध्या राजपुत ने अक्षिता मित्तल को 3-0 से मात दी।
