आयोग अध्यक्ष ने की बैठक
म.प्र. राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष प्रताप करोसिया द्वारा सफाई कर्मचारियों के संबंध में रेसीडेंसी कोठी पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक ली गई। कामगार यूनियन से जुड़े पदाधिकारी एवं अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा सफाई कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों के उत्थान के संबंध में विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और कई मुद्दों पर चर्चा कर उन्हें शासन के पास भेजने के निर्णय लिए गए।
