सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

विजयवर्गीय बोले- कांग्रेस में अपने नेता को जूते मारे वही परफेक्ट

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कल फिर एक बयान देकर कांग्रेसियों को अपनी ओर आकर्षित कर दिया। उल्लेखनीय है कि जीतू पटवारी के बिजलपुर निवास पर चार दिन पहले बैठक के आयोजन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और विधानसभा 3 के प्रभारी पिंटू जोशी के बीच राजनीतिक मुद्दे पर तकरार हुई थी, जिसे खूब हवा दी गई थी, जबकि मामला छोटा ही था। इस मामले में अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की भी एन्ट्री हो गई है।

मंत्री विजयवर्गीय ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में अपने नेता को जूते मारने वाला ही परफेक्ट होता है। विजयवर्गीय ने इसे कांग्रेस के असल चरित्र भी करार दिया और कहा कि कांग्रेस में यह खास बात नहीं है। कांग्रेस से भाजपा में गए एक नेता ने तो यहां तक कहा कि अब जीतू पटवारी के घर पर कोई बैठक हो तो सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को हेलमेट पहनकर जाना चाहिए और सभी कांग्रेस नेताओं को तत्काल सेल्फ डिफेंस किट भी ले लेना चाहिए।